आज पूज्य बालयति मुनिश्री विद्यासागर जी महाराज का 8 वाँ दीक्षा दिवस है ज्येष्ठ कृष्णा १५ (28 मई 2009) के दिन पूज्य आचार्य सन्मतिसागर जी गुरुदेव (दक्षिण वाले) ने निमशरगाँव तह. हातकणंगले(महाराष्ट्र) में ब्र. विद्याधर जी को मात्र 19 वर्ष की उम्र में मुनि दीक्षा प्रदान की थी।
आपका जन्म 23 अप्रैल 1990 को सांगली में हुआ था आपने संत शिरोमणि पूज्य आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज से दयोदय तीर्थ, जबलपुर में ब्रह्मचर्य व्रत स्वीकार किया था,जिस समय आपकी मुनि दीक्षा हुई उस वक्त आप गुरुकुल में विद्याअध्ययन कर रहे थे,आप निस्पृही साधक व आगमानुकूल मुनिचर्या के धारक है, सदैव आत्मचिंतन में रत रहने वाले। मुनि श्री विद्यासागर जी महाराज वर्तमान में मोराजी सागर म.प्र में विराजमान है
वीरप्रभु से मंगल कामना कि आप सदैव मोक्षमार्ग पर अविरल बढ़ते रहे व सुशीघ्र सिद्धशिला के वासी बने।
साभार: जय जिनेद्र ग्रुप