मंगल विहार 17/06/2017
- ज्येष्ठ मुनिश्री नियमसागर जी महाराज का मंगल विहार सिद्धक्षेत्र कुंथलगिरी से चल रहा है, आज का रात्रि विश्राम उपलाई, विहार दिशा कल्याणोदय सदलगा, कर्नाटक।
- पूज्य मुनिश्री स्वभावसागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार भानपुर, भोपाल से चल रहा है, आज का रात्रि विश्राम साँची, विहार दिशा विदिशा।
- पूज्य मुनिश्री प्रशांतसागर जी ससंघ का मंगल विहार खुरई से चल रहा है, कल मुनिश्री के सानिध्य में जरुआखेड़ा में संयम कीर्तिस्तंभ का शिलान्यास होगा, विहार दिशा शाहपुर गणेशगंज।
- पूज्य मुनिश्री अभयसागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार मालथौन से चल रहा है, विहार दिशा ललितपुर।
- मुनिश्री भव्यसागर जी महाराज शाहपुर गणेशगंज में विराजित है।
- पूज्य मुनिश्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार जबलपुर की तरफ चल रहा है,जबलपुर में 25 जून को भव्य मंगल प्रवेश होगा।
- ऐलक श्री सिद्धांत सागर जी महाराज को 3 स्थान मंगल चातुर्मास हेतु दिए गए हैं शिवपुरी गुना और चंदेरी किस समाज का पुण्य जाग्रत होता है चातुर्मास कराने का प्रतीक्षा करें कुछ दिन में सब पता चल जाएगा।
- पूज्या आर्यिका गुरुमति माताजी का मंगल विहार नरसिंहपुर से चल रहा है,आज शहपुरा भिटौनी में मंगल प्रवेश हुआ, विहार दिशा जबलपुर
- पूज्या आर्यिका पूर्णमति माताजी का मंगल विहार अशोकनगर से चल रहा है, विहार दिशा खुरई।
- पूज्या आर्यिका अनंतमति माताजी का मंगल विहार आरोन से चल रहा है, विहार दिशा सागर।
- पूज्या आर्यिका उपशांतमति माताजी का मंगल विहार गाडरवाड़ा से चल रहा है, विहार दिशा आष्टा।