पृथ्वीपुर पंचकल्याणक महोत्सव अपडेट

ज्ञान कल्याणक महोत्सव: मुनिराज श्री सुव्रतसागर जी की देशना
  • नारी शक्ति है और पुरुष सहनशक्ति है!
  • फैशन में नारी और व्यसन में पुरुष बर्बाद है!
  • यदि ये माताये फैशन बन्द कर दे तो ये स्वर्ण का जिनमंदिर आसानी से बना सकती है!
  • गौमाता का कत्ल हो रहा है बूचड़खानों मे, नारी का कत्ल हो रहा है फैशन में और भारतीय संस्कृति का कत्ल हो रहा है विदेशी संस्कृति को अपनाने में!
  • एक बार जो भी गुरु महाराज के दर्शन कर लेता है उसके ह्रदय में पीड़ा जाग उठती है और वह भी उन जैसा बनने का मन बना लेता है!
  • कुण्डलपुर जी के बड़े बाबा के नए मंदिर में विराजित करने के पहले किसी ने पूछा था कि कौन व्यक्ति बड़े बाबा का बिम्ब नये मंदिर में विराजित कर सकता है तब उस व्यक्ति ने उत्तर दिया कि जिसका अखण्ड आजीवन ब्रम्हचर्य हो!तब पुनः पूछा कि भारत भू पर ऐसा कौन व्यक्ति है जो यह कार्य कर सकता है तब उस व्यक्ति ने कहा कि यदि आचार्य श्री विद्यासागर जी चाहे तो यह कार्य सुलभता से कर सकते है!
सूचना: पाषाण से परमात्मा की सुखद यात्रा(पंचकल्याणक महोत्सव) 30 मई से 4 जून तक पृथ्वीपुर में मुनिवर अजितसागर जी ससंघ के सानिध्य में आयोजित है जिसमे आप सभी आत्मकल्याणार्थ अवश्य पधारें!!
स्थान-पृथ्वीपुर जिला-टीकमगढ़ (म. प्र.)

☎ सम्पर्क सूत्र ☎
श्री देवेंद्र जैन- 9893640593
श्री मुकेश जैन- 9893679614
पधारो मेरे गांव निज कल्याण हेतु
!! प्रस्तुतिकरण !!
शुभम जैन (हैप्पी) पृथ्वीपुर