।। ॐ नमः सिद्धेभ्यः ।। सादर जय जिनेन्द्र! 'आई सपोर्ट जैनिज़्म' पर समस्त सामग्री विशुद्ध जिनधर्म प्रभावना के उद्देश्य से समर्पित है। जिनवाणी का सम्मान सर्वोपरि है; कृपया इसे पूर्ण विनय एवं सात्विक भाव से अवलोकन करें।
।। ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं बड़े बाबा अर्हं नमः ।।

प्रभु प्रार्थना

इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना !
हम चले नेक रस्ते पे हम से, भूलकर भी कोई भूल हो ना !
दूर अज्ञान के हो अँधेरे, तू हमें ज्ञान को रोशनी दे !
हर बुराई से बचते रहे हम, जितनी भी दे भली जिंदगी दे !
बैर हो ना किसी का किसी से, भावना मन में बदले की हो ना !
हम ना सोंचें हमें क्या मिला हैं, हम यह सोचे किया क्या हैं अर्पण !
फूल खुशियों के बाटें सभी को, सब का जीवन हे बन जाये मधुवन !