।। ॐ नमः सिद्धेभ्यः ।। सादर जय जिनेन्द्र! 'आई सपोर्ट जैनिज़्म' पर समस्त सामग्री विशुद्ध जिनधर्म प्रभावना के उद्देश्य से समर्पित है। जिनवाणी का सम्मान सर्वोपरि है; कृपया इसे पूर्ण विनय एवं सात्विक भाव से अवलोकन करें।
।। ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं बड़े बाबा अर्हं नमः ।।

दिगंबर व श्वेतांबर संतों के सानिध्य में मनेगा 50 वाँ दीक्षा दिवस

कानपुर। आचार्य श्री का ५०वाँ संयम स्वर्ण महोत्सव दिनांक 28 जून को दिगंबर व श्वेतांबर सम्प्रदाय के साधू-साध्वी मिलकर मनाएंगे, दिगंबर साध्वी क्षुल्लिका अहिंसामति जी, क्षुल्लिका सिद्धमति जी व श्वेतांबर साधू श्री कमलेश मुनि जी आदि 3 साधू श्वेतांबर साध्वी पूज्या प्रियस्मिता श्रीजी म.सा. आदि 6 साध्वी जी मिलकर कानपुर शहर में गुरु गुणगान करेंगे। ज्ञात हो कि दिगंबर साध्वी जी भी आचार्य श्री की शिष्या नहीं है इसके अतिरिक्त भारत के लगभग हर शहर में विभिन्न साधूगणों के संघ सानिध्य में आचार्य भगवंत का दीक्षा दिवस मनाया जा रहा है हम भी अपने नगर में परमोपकारी गुरुदेव का ५०वाँ दीक्षा दिवस मनाकर अपनी भावाञ्जली गुरुचरणों में अर्पित करे। जीवदया के मसीहा आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज मात्र दिगंबरों के पूज्य संत नहीं बल्कि वह जन-जन के है यह कथन आज पुनः सत्य हुआ जब कानपुर शहर से एक अच्छी खबर आई।