।। ॐ नमः सिद्धेभ्यः ।। सादर जय जिनेन्द्र! 'आई सपोर्ट जैनिज़्म' पर समस्त सामग्री विशुद्ध जिनधर्म प्रभावना के उद्देश्य से समर्पित है। जिनवाणी का सम्मान सर्वोपरि है; कृपया इसे पूर्ण विनय एवं सात्विक भाव से अवलोकन करें।
।। ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं बड़े बाबा अर्हं नमः ।।

रजत चौबीसी मंदिर का शिलान्यास संपन्न।

सागर। प्रसिद्ध जैन अतिशय क्षेत्र बंधा जी जिला टीकमगढ़ में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के पावन आशीर्वाद से मुनि श्री समय सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में रजत चौबीसी जिनालय का शिलान्यास समारोह प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी विनय भैया विधि विधान से संपन्न कराया । उल्लेखनीय है आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने इस अतिशय  क्षेत्र में रजत चौबीसी के लिए आशीर्वाद दिया था। 24 प्रतिमाओं में से 12 प्रतिमाओं के पुण्याजको की घोषणा की जा चुकी है।