।। ॐ नमः सिद्धेभ्यः ।। सादर जय जिनेन्द्र! 'आई सपोर्ट जैनिज़्म' पर समस्त सामग्री विशुद्ध जिनधर्म प्रभावना के उद्देश्य से समर्पित है। जिनवाणी का सम्मान सर्वोपरि है; कृपया इसे पूर्ण विनय एवं सात्विक भाव से अवलोकन करें।
।। ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं बड़े बाबा अर्हं नमः ।।

सम्मेद शिखर जी टोंक क्षति सम्बन्धी पुष्ट जानकारी।

सम्मेद शिखर जी टोंक क्षति सम्बन्धी पुष्ट जानकारी।आज व्हाट्सएप्प के अनेक ग्रुप में तरह - तरह की अपुष्ट जानकारी युक्त पोस्ट चल रही हैं। कई लोगों के कॉल एवम पूछताछ सन्देश हमारे पास आ रहे हैं। अतः इस सम्बंध में  हमने शास्वत ट्रस्ट के महामन्त्री आदरणीय श्री राजकुमार जी बड़जात्या जी से चर्चाकर प्राप्त पुष्ट यथार्थ जानकारी निम्नानुसार प्रस्तुत कर रहे हैं। कल दिनांक 7 मई 2020 को प्राप्त सूचना के अनुसार भगवान पारसनाथ की टोंक पर लगे ध्वज दण्ड पर विजली गिरने से कलश के नीचे दरार आ गई है जिस पार्ट में ध्वज दण्ड लगा है। मंदिर व गुम्बद को नुकसान नहीँ हुआ ताड़ित चालक लगे होने से बड़ा नुकसान नहीं हुआ। भगवान पार्श्वनाथ की बड़ी कृपा हुई वेसे भी पहाड़ पर विजली गिरती रहती है किंतु आज तक जानमाल का नुकसान कभी नहीँ हुआ है।

साभार: ए.बी जैन न्यूज़