इसे देखकर आप सभी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में होने वाले आचार्य विद्यासागर जी महाराज के 50वें दीक्षा दिवस के मौके पर संयम स्वर्ण जयंती महामहोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर देश-दुनिया के लोगों में उत्सुकता है और वे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उतावले हैं। 28 जून से 30 जून तक होने वाले इस आयोजन में आचार्य श्री के सानिध्य के साथ ही कई विशेष आकर्षण देखने को मिलेंगे। इसमें एक अत्यंत सुंदर रथ का अजमेर से निर्माण कराया गया है। आचार्य विद्यासागर जी के दीक्षा दिवस के दिन रथयात्रा के दौरान इसे निकाला जाएगा। इसे अजमेर के श्रावक राजेन्द्र कुमार, अजय कुमार दनगसिया ने सोने चांदी से करोड़ों की लागत से तैयार करवाया है। फिलहाल इस रथ को अजमेर से डोंगरगढ़ लाया जा रहा है।
                           इस मौके पर रविन्द्र जैन जी भोपाल ने बताया कि आचार्य विद्यासागर जी के दीक्षा दिवस को लेकर पूरे देश में हर्ष का माहौल है। हर कोई इस कार्यक्रम को प्रत्यक्ष देखना चाहता है इसलिए कार्यक्रम भव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में ये सोने-चांदी से निर्मित रथ को तैयार कराया गया है। यह रथ स्वर्गलोक में पाए जाने वाले विमानों की तरह ही है। इसे देखकर आप सभी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। साथ ही रथयात्रा के दौरान लाखों की संख्या में इसे डोंगरगढ़ में निकाला जाएगा।
साभार: राजेन्द्र कुमार