।। ॐ नमः सिद्धेभ्यः ।। सादर जय जिनेन्द्र! 'आई सपोर्ट जैनिज़्म' पर समस्त सामग्री विशुद्ध जिनधर्म प्रभावना के उद्देश्य से समर्पित है। जिनवाणी का सम्मान सर्वोपरि है; कृपया इसे पूर्ण विनय एवं सात्विक भाव से अवलोकन करें।
।। ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं बड़े बाबा अर्हं नमः ।।

वीरशासन जयंती पर्व

जय जिनेन्द्र बंधुओं,
आज १० जुलाई, दिन सोमवार, श्रावण कृष्ण प्रतिपदा को वीरशासन जयंती पर्व है। श्रावण कृष्ण प्रतिपदा की शुभ तिथि को ही चौबीसवें तीर्थंकर वर्तमान शासननायक देवादिदेव श्री १००८ भगवान महावीर स्वामी की सर्वप्रथम दिव्यध्वनि खिरी थी। तभी से भगवान का शासन काल प्रारम्भ हुआ। इस शुभ अवसर पर अत्यंत भक्ति-भाव से भगवान की पूजन करना चाहिए। भगवान की दिव्यध्वनि से प्राप्त ज्ञान जो माँ जिनवाणी की संज्ञा के साथ शास्त्रों में उपलब्ध है, उन माँ जिनवाणी की अवश्य ही पूजन करना चाहिए। अनेक श्रावक वीरशासन जयंती पर्व का व्रत करते हैं। इस पर्व को सभी श्रावकों को अपने-२ जिनालयों में सामूहिक रूप से बड़े उत्साह के साथ मनाना चाहिए।
साभार: जय जिनेन्द्र, परिवार