महज 20 दिन में 800 किलोमीटर पैदल चलकर भाई विशाल जैन ने सिलवानी पहुँच कर किये अपने आराध्य श्री विद्यासागर गुरुवर के दर्शन संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के यूँ तो हजारों-लाखों भक्त है और सभी का समर्पण गुरुवर के प्रति अहर्निश है और इसी कड़ी में आज एक नये भक्त का नाम और और जुड़ गया वह नाम है श्री विशाल जैन, निवासी अलवर, राजस्थान एक ऐसा भक्त जिसके मन में गुरुदर्शन के भाव जगे, पर हाँ वह किसी गाड़ी, मोटर या यातायात के साधन से अपने आराध्य के दर्शन नहीं करना चाहता था, अपितु उसके मन में भाव थे कि वह प्राणप्रिय गुरुवर के दर्शन पैदल चलकर करे सो निकल पड़ा पैदल ही चैतन्य तीर्थ के दर्शन करने मन में विराट चेष्टा लिए गुरु दर्शन की 24 दिसम्बर को विशाल जैन गृहनगर अलवर, राजस्थान से आचार्य देव के दर्शनार्थ पैदल यात्रा को निकले व वह जहाँ से भी गुजरे हर जन ने उनकी गुरुभक्ति की तारीफ की व स्वागत,सत्कार किया । सवाईमाधोपुर, कोटा, झालावाड़, विदिशा होते हुए आज विशाल भैया आचार्य भगवंत के चरणों में सिलवानी पहुँचे तब समाजबंधुओं ने विशाल भैया की जोरदार आग...