Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2020

सम्मेद शिखर जी टोंक क्षति सम्बन्धी पुष्ट जानकारी।

सम्मेद शिखर जी टोंक क्षति सम्बन्धी पुष्ट जानकारी।आज व्हाट्सएप्प के अनेक ग्रुप में तरह - तरह की अपुष्ट जानकारी युक्त पोस्ट चल रही हैं। कई लोगों के कॉल एवम पूछताछ सन्देश हमारे पास आ रहे हैं। अतः इस सम्बंध में  हमने शास्वत ट्रस्ट के महामन्त्री आदरणीय श्री राजकुमार जी बड़जात्या जी से चर्चाकर प्राप्त पुष्ट यथार्थ जानकारी निम्नानुसार प्रस्तुत कर रहे हैं। कल दिनांक 7 मई 2020 को प्राप्त सूचना के अनुसार भगवान पारसनाथ की टोंक पर लगे ध्वज दण्ड पर विजली गिरने से कलश के नीचे दरार आ गई है जिस पार्ट में ध्वज दण्ड लगा है। मंदिर व गुम्बद को नुकसान नहीँ हुआ ताड़ित चालक लगे होने से बड़ा नुकसान नहीं हुआ। भगवान पार्श्वनाथ की बड़ी कृपा हुई वेसे भी पहाड़ पर विजली गिरती रहती है किंतु आज तक जानमाल का नुकसान कभी नहीँ हुआ है। साभार: ए.बी जैन न्यूज़

आचार्य श्री विराग सागर महाराज ने कहा- मंदिर बंद, मदिरालय खोले जा रहे विचार करे सरकार

गणाचार्य विराग सागर महाराज ने कहा कि कोरोनावायरस के कारण विश्व में महामारी फैल रही है। ऐसे मंदिर खोलने पर रोक है लेकिन मदिरालय खोले जा रहे हैं। इस पर शासन प्रशासन को इस पर विचार करना चाहिए। क्योंकि इसके कारण मुनाफे की जगह हानि ही उठानी पड़ सकती है। यह बात गणाचार्य ने पूर्व सांसद डाॅ. रामलखन सिंह से कही, वे आचार्य श्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। आदिनाथ दिगंबर चैत्यालय जैन मंदिर में अपने संघ सहित विराजमान गणाचार्य से आशीर्वाद लेने पहुंचे पूर्व सांसद ने आचार्य श्री को श्रीफल चढ़ाया। महाराज ने कहा कि सुना है कि कई स्थानों पर शराब खरीदने वालों की 2 किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इन दिनों शासन प्रशासन को मदिरालयों के खोले जाने पर विराम लगाना चाहिए। भाग्यशाली को मिलता है मानव जीवन जैनाचार्य ने आगे कहा कि व्यक्ति को मनुष्य जीवन बड़ी मुश्किल से मिलता है। साधुओं की कोई अलग से जाति नही होती। हमारी तो दिगंबर जाति या निग्रन्थ जाति या जो जिनेन्द्र भगवान की है वही जाति हमारी है। केवल दिगंबर साधु ही एक मात्र ऐसे हैं जिनकी गणना जनगणना नही की गई। क्योंकि न तो इनका कोई ड्रेस है न कोई एड्रेस। जिससे आ...

सरकार शराब की दुकान खोल सकती है तो मंदिरों पर प्रतिबंध क्यों-मुनिश्री प्रमाण सागर

सागर। ऑन लाईन शंका समाधान मैं एक प्रश्न के उत्तर में मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने कहा कि सरकार ने शराब की दुकाने खोलने के आदेश दिये हैं जबकि मंदिर बंद है यह बडी विडंबना है वर्तमान दौर में एक बड़ी महामारी चल रही है संक्रमण से बचने की जरूरत है सरकार को बताओ कि शराब पीने से लोगों की इम्युनिटी कम होती है और यदि संक्रमण होता है तो उनके इलाज पर कमाई से ज्यादा खर्च होगा। शराब तो पूरी तरीके से बंद होना चाहिए गुजरात और बिहार जैसा अमल पूरे देश में होना चाहिए ग्रीन झोन में शराब खोलने की अनुमति सरकार ने दी है इसी प्रकार मंदिरों में भी दर्शन करने के लिए नियम बनाया जाना चाहिए। सरकार तत्काल इस पर सहमति दे मंदिरों में भीड़ नहीं होगी इसके लिए मंदिर कमेटी सुनिश्चित करेगी। मंदिरों में सब्जी बाजार तो नहीं लगेगा मंदिरों में को लंबे समय तक रोक देना भी उचित नहीं है यह भी देश के लिए महान नुकसान दायी होगा। मंदिरों में लोग 2 गज की दूरी के साथ पूजा करेंगे और विशेष अनुष्ठान वह दूरी बनाकर करेंगे। यह बड़ा अटपटा निर्णय लग रहा है कि शराब की दुकानें खोल दी गई हैं और मंदिर बंद रहे सरकार को इस मामले में गंभीरता से सो...
फीडबैक दें