किसी भी व्यक्ति की वर्तमान स्थिति को देखकर उसके भविष्य का मज़ाक न उड़ाओ, क्योकि कल में इतनी शक्ति है, की वह एक मामूली कोयले के टुकड़े को भी हीरे में बदल सकता है।
जीवन का अर्थ सिर्फ खाना, पीना, सोना और जिंदगी गुजार देना नहीं होता, ऐसी जिंदगी जीने वालों और जानवरों में कोई अंतर नहीं, कुछ ऐसा करो की समाज की उन्नति हो, लोग आपका सम्मान करे और मरने के बाद भी याद रखे।
प्रेम चाहिये तो समर्पण खर्च करना होगा, विश्वास चाहिये तो निष्ठा खर्च करनी होगी, साथ चाहिये तो समय खर्च करना होगा, किसने कहा रिश्ते मुफ़्त मिलते हैं, मुफ़्त तो जिंदगी में हवा भी नहीं मिलती, एक साँस भी तब आती है जब एक साँस छोड़ी हैं।