मानव जीवन में उपयोगी तीन ज्ञानवर्ध एवं महत्वपूर्ण बातें !! तीन चीजों को कभी छोटी ना समझे – बीमारी, कर्जा, शत्रु ! तीनों चीजों को हमेशा वश में रखो – मन, काम और लोभ ! तीन चीज़ें कमज़ोर बना देती है – बदचलनी, क्रोध और लालच ! तीन चीज़े असल उद्धेश्य से रोकता हैं – बदचलनी, क्रोध और लालच ! तीन चीज़ें कोई चुरा नहीं सकता – अकल, चरित्र, हुनर ! तीन व्यक्ति वक़्त पर पहचाने जाते हैं – स्त्री, भाई, दोस्त ! तीनों व्यक्ति का सम्मान करो – माता, पिता और गुरु ! तीनों व्यक्ति पर सदा दया करो – बालक, भूखे और पागल ! तीन चीज़े कभी नहीं भूलनी चाहिए - कर्ज़, मर्ज़ और फर्ज़ ! तीन बातें कभी मत भूलें – उपकार, उपदेश और उदारता ! तीन चीज़े याद रखना ज़रुरी हैं – सच्चाई, कर्तव्य और मृत्यु ! तीन बातें चरित्र को गिरा देती हैं – चोरी, निंदा और झूठ ! तीन चीज़ें हमेशा दिल में रखनी चाहिए – नम्रता, दया और माफ़ी ! तीन चीज़ों पर कब्ज़ा करो – ज़बान, आदत और गुस्सा ! तीन चीज़ों से दूर भागो – आलस्य, खुशामद और बकवास ! तीन चीज़ों के लिए मर मिटो – धेर्य, देश और मित्र ! तीन चीज़ें इंसान की अपनी होती ह...